06सीटीके21...माॅडल टाउन गुफा मंदिर मार्केट में पौधरोपण करती एंजल। स्रोत: स्वयं
रोहतक। माॅडल टाउन स्थित गुफा वाला मंदिर के पास शनिवार को छोटी बच्ची एंजल ने नीम का पौधा लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। यहां बच्चों व नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्य में प्रदीप सहगल, पंडित ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीन सहगल, राजेश मलिक, सुनैना, चंचल सहगल, संजीव मलिक, दीपक चुघ, नरेंद्र, काकू गिरधर, राकेश चुघ ने सहयोग किया। एंजल ने बच्चों से कहा कि वे भी पौधरोपण करें। संवाद