फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआईएमएस में कैंसर निदान तकनीकी की जानकारी दी

विज्ञापन
29 पीजीआई के पैथोलॉजी विभाग में आयोजित एक दिवसीय सीएमई में ​उप​स्थित सदस्य। स्रोत: पीजीआई
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस के पैथोलॉजी विभाग ने रविवार को फ्लोरोसेंट इन-सीटू हाइब्रिडाइजेशन (फिश) पर एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) का आयोजन किया। इसमें कैंसर निदान तकनीकी विशेषज्ञता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यशाला भी लगाई गई। इसको डीएचआर-आईसीएमआर एडवांस मेडिकल ऑन्कोलॉजी डायग्नोस्टिक सर्विसेज (डायमऑनडीएस) के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा व पड़ोसी राज्यों के 35 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता सिंह ने आधुनिक उपचार देने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। कहा, संस्थान उन केंद्रों में से एक है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा और कैंसर का पता लगाने में योगदान दे रहे हैं।
विशेषज्ञ व्याख्यान, इंटरैक्टिव सत्र और प्रयोगशाला आधारित प्रशिक्षण शामिल रहा। पैथोलॉजी विभाग की प्रो. डॉ. मोनिका गुप्ता ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य फिश तकनीक के बारे में जागरूक करना है। इस अवसर पर डॉ. एचके अग्रवाल, कुलसचिव डॉ. रूप सिंह और पीजीआई निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने इसके लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें