फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जन तक पहुंचानी है जन कल्याणकारी योजना की जानकारी : डीसी

Wed, 17 Jun 2026 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भारत सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

इसके तहत स्कूलों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताएं, संवाद कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की भजन मंडलियां गांव-गांव जाकर गीतों और भजनों के जरिए लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रमों के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। लाभार्थियों की सफलता की कहानियां साझा कर लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें