16सीटीके25...पीजीआईएमएस में आयोजित एनटीईपी सेंसटाइजेशन कम वर्कशॉप में संबोधित करते डॉ. विपुल ।
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नर्सिंग कॉलेज में छाती व क्षय रोग विभाग की ओर से एनटीईपी से सर्टाइजेशन कम वर्कशॉप का आयोजन किया गया। नोडल ऑफिसर डॉ. विपुल कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टीबी के मरीजों की घर पर देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. तरुण कुमार बताया कि नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को क्षय रोग के मरीजों की देखभाल करने की जानकारी दी गई। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर अनुज जांगड़ा ने भी टीबी से बचाव के बारे में व्याख्यान दिया। ब्यूरो