16सीटीके12...श्रीलालनाथ हिंदू कॉलेज में आयोजित व्याख्यान में डॉ. अजीत राणा को सम्मानित करते शि
रोहतक। श्री लालनाथ हिंदू महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की तरफ से प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता में विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. अजीत राणा व मुख्य अतिथि कुमारी उमा रानी उपस्थित रही। सरस्वती मां के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता डॉ. अजीत राणा ने बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए लोकोक्ति को रोचक ढंग से समझाया। मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया। मौके पर अनिला बठला, डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, डॉ. अंजू देशवाल, सरयू, शादी लाल विरमानी, पवन, श्वेता आदि मौजूद रहे। संवाद