22सीटीके30...बीएमयू में आयोजित संगोष्ठी में संबोधित करते डॉ. सुरेन्द्र डबास। स्रोत: बीएमयू
रोहतक। अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में कैरिअर कांउसिलिंग और प्लेसमेंट सेल में कैंसर जागरूकता अभियान एक मुहिम कैंसर के खिलाफ पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयुर्वेद संकाय, फिजियोथरेपी, नर्सिंग, राष्ट्रीय सेवा योजना व विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुरेंद्र डबास वाइस चेयरमैन अस्पताल कैंसर उत्पत्ति के कारणों, नियमित जांच, लक्षण, कार्ट-टी सेल थेरेपी, रोबोटिक सर्जरी, विशेषज्ञों से सलाह का महत्व, कैंसर के बारे में मिथक, कैसे रेडिएशन कैंसर सेल को प्रभावित करती है। कैंसर टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वह कैसे कैंसर पीड़ित मरीजों को इससे संबंधित विषयों के लिए जागरूक कर सकते हैं। इस अवसर पर बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय की प्रो. चांसलर डाॅ. अंजना राव अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में सामाजिक कल्याण व जागरूकता के लिए ऐसे स्वास्थ्य संबंधी गोष्ठी का आयोजन किया जाता रहेगा। छात्र-छात्राओं को नए-नए आविष्कारों व स्वास्थ्य जगत की नई उपलब्धियों और इलाज के नए तरीकों के ज्ञान प्राप्त हो सके।इस अवसर पर कैरिअर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल के सदस्यों, डाॅ. मोनिका चाहर, डाॅ. अष्टलक्ष्मी, डाॅ. अरुप गिरी और डाॅ. अभिषेक की कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।