फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षा विभाग के बनाए उम्मीद काउंसिलिंग सेंटर बंद

Thu, 22 Feb 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों की हर तरह की परेशानी दूर करने के लिए बनाए गए उम्मीद काउंसिलिंग सेंटर अब बंद हो चुके हैं। राज्य के 16 जिलों में ये सेंटर बनाए गए थे। इनमें विशेषज्ञों को भी तैनात किया गया था। फिलहाल ये सेंटर काम नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर भी बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के शिक्षा विभाग ने अगस्त 2018 में 16 जिलों में कनफ्लिक्ट काउंसिलिंग सेंटर गठित किए थे। बाद में इसका नाम बदलकर उम्मीद काउंसिलिंग सेंटर रख दिया गया था। प्रत्येक सेंटर पर एक-एक विशेषज्ञ की नियुक्ति भी गई थी। यहां रोहतक में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन को इसका सेंटर बनाया गया था। वहीं बच्चों के लिए हेल्पलाइन नंबर 6283848596 जारी किया गया था। इस नंबर पर कॉल करके विद्यार्थी अपने सवाल विशेषज्ञ से पूछते थे। इसका बच्चों को फायदा भी मिलता था, लेकिन अब ये सेंटर काम नहीं कर रहा है।
आत्महत्या करने का मन कर रहा है, क्या करूं?
उम्मीद काउंसिलिंग सेंटर के विशेषज्ञ ने बताया कि कोरोना काल के समय हेल्पलाइन नंबर का काफी प्रचार-प्रसार हुआ था। उस वक्त जो बच्चे उन्हें कॉल करते थे, उनके मन में बेहद अजीब-गरीब सवाल उठते थे। कोई पूछता था, सर आत्महत्या करने का मन क्यों करता है? तो कोई पूछता था कि बच्चे डिप्रेशन में क्यों चले जाते हैं? इसके अलावा अध्यापकों के गुस्सा निकालने, पढ़ाई में मन नहीं लगने और अजीब-गरीब सपने क्यों आते हैं, ऐसे सवाल आते थे। इन सवालों का उचित जवाब देकर उनकी समस्या का समाधान किया जाता था।
विज्ञापन


वर्जन
राज्य के 16 जिलों में काउंसिलिंग सेंटर बनाए गए थे। जिले में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में भी यह काउंसिलिंग सेंटर बनाया गया है। यहां विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

- मंजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें