24सीटीके25-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिटोली में एनएसएस शिविर के समापन में मौजूद स्वयंसेव
- फोटो : अधिवक्ता तनवीर जैदी फाइल फोटो
रोहतक। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिटोली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सोमवार को प्रधानाचार्य श्रीभगवान कादयान के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। रिटायर्ड कप्तान जगबीर मलिक ने एनएसएस के विद्यार्थियों को रक्षा के क्षेत्र व अर्धसैनिक बलों में कॅरिअर के अवसर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल सेवा, देशभक्ति व देश की मिश्रित संस्कृति के आदर्शों का प्रतीक है।
स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार के बाद ताड़ासन, वृक्षासन आदि आसनों का अभ्यास किया। एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों का खो-खो व फुटबॉल का मैच करवाया गया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर देवेंद्र दहिया ने सभी छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स लाने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपप्राचार्य सुनीता चहल, राजेश कुमारी, सीमा, संगीता नारा, सुनील कुमार, सतीश कुमार, रामवीर व एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।