फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कूल के पास संदिग्ध वस्तु होने की पुलिस को दें सूचना

Thu, 02 May 2024 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिख कर आगाह किया है। इसके तहत स्कूलों के आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने कहा कि अराजक तत्वों ने दिल्ली के स्कूलों में अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने की धमकी दी है। इसके चलते सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी स्कूल के आसपास किसी भी तरह की संदेहजनक या आपत्तिजनक वस्तु होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस काे दी जाए। बस चालक भी बच्चों को स्कूल परिसर के अंदर से ही बसे में बैठाएं या उतारें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें