रोहतक। गुरुग्राम में 26 अक्तूबर को राज्यस्तरीय बिजनेस समिट कार्यक्रम में उद्योगपति राजेश जैन, राजेंद्र बंसल, नवीन गोयल एवं डीपी गोयल को व्यापार संगठन के एमएसएमई अवार्ड से नवाजा गया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने शिरकत की। संगठन के प्रदेश सचिव पवन अग्रवाल एवं गुरुग्राम के कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि यह सम्मेलन केवल विचार-विमर्श नहीं बल्कि उद्योग जगत की सामूहिक चेतना का प्रतीक है। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़े व्यापारियों को एक साझा मंच प्रदान करना है। संवाद