फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन 8 से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सत्र 2024-2025 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थी 8 से 10 अगस्त तक आयोजित किए जाने वाले इंडक्शन प्रोग्राम दीक्षारंभ 2024 में विश्वविद्यालय से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने इंडक्शन प्रोग्राम दीक्षारंभ 2024 की समन्वयन समिति की समीक्षा बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस कार्यक्रम का सफल एवं यादगार बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश समन्वयन समिति सदस्यों को दिए।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह इंडक्शन प्रोग्राम दीक्षारंभ 2024 का शुभारंभ करेंगे व विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम का स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने की जरूरी हिदायतें दी। बैठक में चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग व सहायक निदेशक युवा कल्याण ने कार्यक्रम आयोजन संबंधित तैयारियों बारे विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इंडक्शन प्रोग्राम दीक्षारंभ 2024 के तहत आठ अगस्त को कुलपति प्रो. राजबीर सिंह कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान व कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा नौ अगस्त को विद्यार्थियों को पुुस्तकालय प्रणाली, डिजीटल लर्निंग, हास्टल सुविधा, एनएसएस, यूथ रेड क्रॉस, स्पोर्ट्स, सीएलएएस की जानकारी सांझा की जाएगी। जबकि 10 अगस्त को सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी पी.के. दास का प्रेरणादायी व्याख्यान होगा। भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्षा डा. शरणजीत कौर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी।
कनिका ने नेशनल सब जूनियर कुराश में जीता रजत पदक
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल की छात्रा कनिका यादव ने नेशनल सब जूनियर कुराश चैंपिनयशिप 2024-25 में रजत पदक प्राप्त कर कैंपस स्कूल व एमडीयू समेत प्रदेश का मान बढ़ाया है।
यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल की निदेशक प्रो. विनिता शुक्ला ने बताया कि चार से छह अगस्त को उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन की ओर से डाॅ. भीम राव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित नेशनल सब जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2024-25 में 35 किलोग्राम भारवर्ग में कैंपस स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा कनिका यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रो. विनिता शुक्ला समेत स्कूल शिक्षकों ने इस उपलब्धि के लिए कनिका यादव को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें