फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मातनहेल गांव में सैनिक स्कूल खोलने के लिए पत्राचार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अरविंद कुमार श्योरान की ओर से भेजे गए पत्र पर पत्राचार शुरू हो गया है। झज्जर के मातनहेल में साल-2000 में सैनिक स्कूल खोलने के लिए जमीन दान दी थी। यह जमीन केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के नाम की गई थी। शिलान्यास भी तत्कालीन रक्षामंत्री ने किया था। जमीन का सर्वे भी रक्षा मंत्रालय की ओर से किया गया था। फिलहाल सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उपभोक्ता फोरम के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता जोगेंद्र जाखड़ व अधिवक्ता अजय सचदेवा ने बताया कि इस मुद्दे को काफी समय से प्रयास चल रहा था। बार एसोसिएशन के प्रधान की ओर से एक पत्र आवासन और शहरी कार्य मंत्री एवं विद्युत मंत्री को भी भेजा गया। विभाग के निजी सचिव विजय दत्ता की ओर से पत्र रक्षामंत्री के निजी सचिव अमित किशोर को भेजा गया है। इसकी प्रतिलिपि बार एसोसिएशन के प्रधान के लिए भी भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें