फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीएमयू में इंडो यूएस सिविल न्यूक्लियर डील पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति प्रोफेसर डॉ. एचएल वर्मा ने इंडो यूएस सिविल न्यूक्लियर डील पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक की लेखिका व शोधार्थी सोनिका कादियान और लोक प्रशासन विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ. मंजीत कुमार को इस उपलब्धि की बधाई दी।
विज्ञापन

पुस्तक विमोचन के दौरान रजिस्ट्रार डॉ. मनोज कुमार वर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. नवीन कपिल, डीन डॉ. बीएम यादव, डॉ. ब्रह्मप्रकाश, डॉ. बरुण झा, डॉ. माल्या, हर्ष सैनी और डॉ. सुनील खोखर व डॉ मनु दहिया मौजूद रहे। लोक प्रशासन विभाग से डॉ. मंजीत कुमार ने बताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों को अच्छे अंक के साथ विषय का गहन ज्ञान भी प्रदान करेगी। नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए भी यह काफी उपयोगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें