फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: औसत 24 मिनट में समस्याओं का समाधान कर दूसरे नंबर रहा भारतीय रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से रेल मदद एप पर 24 घंटे यात्रियों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे इस एप पर प्राप्त शिकायतों का समाधान 24 मिनट में कर भारतीय रेल में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

रेल मदद पोर्टल पर 2025 में एक अप्रैल से 31 जुलाई तक प्राप्त 43524 शिकायतों का समाधान किया गया है। शिकायतों के समाधान की औसत अवधि 24 मिनट रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे शिकायतों के निपटान समय में भारतीय रेलवे स्तर द्वितीय स्थान पर है। यात्रियों का फीडबैक संतोषजनक प्रतिशत 84.40 रहा है। 2024-25 में उत्तर पश्चिम रेलवे 102011 शिकायतों का समाधान औसत 26 मिनट में कर भारतीय रेलवे पर द्वितीय स्थान पर रहा था।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 की तरह शिकायत व सुझाव के सभी माध्यमों जैसे एक्स (ट्विटर), फेसबुक, रेल वन एप आदि को रेल मदद पोर्टल व उसके एप में समायोजित किया है। इस पोर्टल पर रेलवे संबंधित सुझाव को भी स्वीकार किया जाता है। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में रेल मदद पोर्टल व एप भी एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें