फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप फाइनल: शतक से चूकीं शेफाली, रोहतक में परिजन बोले- यह वर्ल्ड कप हमारा

Sun, 02 Nov 2025 07:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

शैफाली वर्मा सेंचुरी नहीं लगा सकीं। वह 78 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हुईं और शतक से चूक गईं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। 
विज्ञापन
शेफाली वर्मा की मां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। भारतीय टीम में ओपनर के रूप में क्रिज पर उतरी शैफाली वर्मा का परिवार रोहतक में काफी उत्साह में है। हालांकि शैफाली सेंचुरी नहीं लगा सकीं। वह 78 गेंद में 87 रन बनाकर आउट हुईं और शतक से चूक गईं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए।  शैफाली का परिवार बड़ी स्क्रीन पर मैच को देख रहा है। इसके लिए झज्जर रोड स्थित क्रिकेट एकेडमी पर शैफाली के पिता संजीव वर्मा खिलाड़ियों के बीच पहुंचे।

विज्ञापन


रविवार शाम को शुरू हुए फाइनल मैच में शैफाली वर्मा क्रिज पर उतरीं। बड़ी स्क्रीन पर खिलाड़ियों के साथ मैच देख रहे परिजन भी बेटी के हर एक शॉर्ट पर खुशी मना रहे थे। जोश के साथ तालियां बजाकर बेटी के खेल को प्रोत्साहन दिया। एकेडमी के साथ ही खिलाड़ियों में भी मैच को लेकर खासा जोश नजर आ रहा है। हर गेंद पर टक-टकी बांधे मैच देख रहे खिलाड़ी शैफाली वर्मा के हर शॉर्ट को सराह रहे थे।

शैफाली के पिता संजीव वर्मा ने कहा कि बेटी ने अपना स्वाभाविक खेल खेला। ये उसका अंदाज है। उन्होंने कहा हम इस क्रिकेट वर्ल्ड कप निश्चित तौर पर जीतेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें