फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद नाटक ने दर्शकों की आंखें की नम

विज्ञापन
वन एक्ट प्ले (हिन्दी) को प्रस्तुत करती छात्राएं। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। क्षेत्रीय युवा उत्सव के दूसरे दिन लोक नृत्य व एकल अभिनय नाटक की धूम देखने को मिली। वैश्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय में आयोजित क्षेत्रीय युवा उत्सव में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लोक नृत्य, मिमिक्री, एकल अभिनय नाटक, पश्चिमी म्यूजिक, समूह गीत, संस्कृति में एकल अभिनय नाटक सहित अन्य प्रतिस्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपने हुनर का परिचय दिया।
विज्ञापन

युवा उत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्यातिथि रामचेत तायल व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य मंच पर छोटी बच्ची ने हरियाणवी नृत्य का तड़का लगाया और दर्शकों की तालियां बटोरी। वहीं, वैश्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय के पूर्व छात्र ने अपनी सुरीली आवाज में गीतों को गुनगुनाया और युवा उत्सव की यादों को ताजा किया। इसके साथ ही एकल अभिनय नाटक का शुभारंभ हुआ, जिसमें पहली टीम ने ही दर्शकों को भावुक कर दिया। नाटक में भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद को लेकर मन को झकझोर देने वाली मार्मिक प्रस्तुति दी गई, जिसे देखकर पंडाल में मौजूद दर्शकों की आंखें भी नम हो गई। नाटक में दिखाया कि कैसे एक महिला पाकिस्तान से बहकर भारत आती है और भारत में बच्ची को जन्म देती है। इसके बाद जब वह पाकिस्तान वापस जाती है तो बच्ची को नहीं ले जा पाती। इसमें संदेश दिया कि बच्ची रह जाती है, मां तड़पती रह जाती है। इसके साथ ही सरकारी सिस्टम पर कटाक्ष करते हुए नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें हर विभाग की लचर व्यवस्था को नजदीक से दिखाया गया। नाटकों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
लोक नृत्य की रही धूम
क्षेत्रीय युवा उत्सव के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लोक नृत्य की धूम देखने को मिली। एक तरफ जहां हरियाणवी लोक नृत्य ने दर्शकों को लुभाया, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान, गुजरात के लोक नृत्य ने भी दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। हरियाणवी नृत्य पर दर्शकों ने खूब सीटियां बजाई। राजस्थान के घूमर को देखने के लिए भी दर्शकों में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
क्षेत्रीय युवा उत्सव के दौरान वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान नवीन जैन, महासचिव राजेंद्र बंसल, उपप्रधान दीपक जिंदल, सहसचिव श्यामलाल गर्ग, गवर्निंग बॉडी सदस्य राजेश नवल, राधे श्याम गर्ग, नितिन तायल, अरुण आर्य, प्रमोद गर्ग, कॉलेजियम सदस्य शंकर लाल गर्ग, सुनील जैन, अनिल बंसल, भारत भूषण जिंदल, राजेश गुप्ता, दीपक गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें