रोहतक। एमडीयू के खेल परिसर में अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में वीरवार को खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। बिजली के समान दौड़े धावकों ने जीत के लिए अंतिम पलों तक जान लगाई। इसके अलावा ट्रिपल जंप, हैमर थ्रो, हाई जंप में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहां महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में टीआरजी सोनीपत की पूजा प्रथम, जाट कॉलेज रोहतक की स्नेहा द्वितीय व सत जिंदा कॉलेज की सुप्रिया तृतीय रही।
एथलेटिक्स कोच रमेश सिंधू ने बताया कि महिला वर्ग की ट्रिपल जंप स्पर्धा में टीआरजी सोनीपत की दीप्ति प्रथम, एमकेजेके की वर्षा द्वितीय व सुनैना तृतीय रही। हाई जंप में एमकेजेके की किरण प्रथम, रेनु द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय दूबलधन की हिना तृतीय रही। हैमर थ्रो में जीबी एसकेटी कॉलेज रोहतक की अनीता प्रथम, राजकीय कॉलेज मातनहेल की अंकिता द्वितीय व ललिता रानी तृतीय रही। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में टीआरजी सोनीपत की सपना प्रथम, अंशू द्वितीय व जाट कॉलेज की रचना तृतीय, 10000 मीटर में एमकेजेके की प्रिंसी प्रथम, टीआरजी सोनीपत की मोनिका द्वितीय व कामिनी तृतीय रही।
पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज रोहतक का ईशू सोलंकी प्रथम, जाट कॉलेज रोहतक का दिनेश लठवाल द्वितीय व जीजीडीएसडीसी पलवल का सत्येंद्र तृतीय रहा। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में सीआरए कॉलेज सोनीपत का अजीत प्रथम, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज का बिंदू द्वितीय व सीडीआरजेएम बुटाना का आशीष तृतीय रहा। जबकि 400 मीटर दौड़ में यूटीडी रोहतक का मुकुल प्रथम, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज रोहतक का अनीष कुमार द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय सोनीपत का राहुल बिष्ट तृतीय रहा। ट्रिपल जंप में सीआरए कॉलेज सोनीपत का जतिन प्रथम, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज रोहतक का विकास द्वितीय व सीआरए कॉलेज सोनीपत का विशाल तृतीय रहा। हैमर थ्रो में जाट कॉलेज रोहतक का हिमांशु प्रथम, सीआरए कॉलेज सोनीपत का अजय द्वितीय व एलएन हिंदू कॉलेज रोहतक का नितीश तोमर तृतीय रहा। सीआरए कॉलेज सोनीपत का बिजेंद्र प्रथम, पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज रोहतक का हर्ष पन्नू द्वितीय व अजय तृतीय रहा।
खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा हैं। निर्णायक मंडल में राज सिंह हुड्डा, ओमपाल, राजेश मलिक, अनूप, धर्मेंद्र, धर्मेंद्र काद्यान, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. मनोज गोयल, श्रीओम, नरेश हुड्डा, जगजीत, राजीव खत्री, विकास, मनीष हुड्डा, मुन्नी जून समेत अनेक कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।