फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निर्दलीय सतीश के पास मकान न वाहन, 25 हजार नकदी के दम पर लड़ रहे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। लोकसभा चुनाव में रोहतक से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहेे सतीश कुमार मात्र 25 हजार नकदी के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास रहने के लिए मकान नहीं है और न ही वाहन है।
रोहतक लोकसभा से 34 प्रत्याशियों ने 40 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। मंगलवार को जांच में तीन निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन त्रुटियों की वजह से रद्द कर दिए गए, जबकि पांच के कवरिंग प्रत्याशी होने के कारण नामांकन रद्द हो गए। अब 27 प्रत्याशियों के 32 नामंकन बचे हैं। बचे प्रत्याशियों के नामांकन पत्र के साथ जमा करवाए गए रिकाॅर्ड को खंगाले तो कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के पास सबसे ज्यादा 26 करोड़ के करीब चल व अचल संपत्ति है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी के पास 3.92 करोड़ की प्रॉपर्टी है। दोनों के पास अपना मकान नहीं है। जजपा प्रत्याशी लखपति है जबकि राष्ट्रीय जनलोक पार्टी सत्य के प्रत्याशी राकेश तंवर के पास करोड़ों की जमीन है।
विज्ञापन


बाहर जाकर पढ़ाई की मुख्य प्रत्याशियों ने
कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने विदेश से एमबीए व दिल्ली विवि से लॉ की है जबकि भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा ने गुजरात से एमडीएस की है। जजपा प्रत्याशी रवींद्र सांगवान ने भोपाल से बीए की है। बसपा प्रत्याशी राजेश टिटौली ने गढ़वाल विवि से 12वीं की है। हालांकि राष्ट्रीय जनलोक पार्टी सत्य के प्रत्याशी राकेश तंवर ने 10वीं महेंद्रगढ़ स्थित स्कूल से की है।
विज्ञापन

.........

नाम अरविंद शर्मा-भाजपा दीपेंद्र हुड्ड- कांग्रेस रवींद्र-जजपा राजेश-बसपा
उम्र 61 46 38 51
शिक्षा एमडीएस एमबीए, एलएलबी डीयू बीए 12वीं
व्यवसाय डॉक्टर सांसद प्राइवेट नौकरी ठेकेदार
वाहन टोयोटा फॉर्च्यूनर फोर्ड एंडेवर महेंद्रा स्काॅर्पिओ हुंडई क्रेटा
जेवरात 22 लाख के 1.35 करोड़ के 1. 10 लाख के 8.70 लाख के
घर नहीं नहीं जेपी कॉलोनी में मकान बड़सी नगर
जमीन नहीं उत्तराखंड व रोहतक में जमीन नहीं टिटौली गांव में जमीन
चल प्रॉपर्टी 3.92 करोड़ 5.76 करोड़ 20.85 लाख 25.40 लाख
अचल प्रॉपर्टी शून्य 21.14 करोड़ 10 लाख रुपये 72.40 लाख
कुल 3.92 करोड़ 26.09 करोड़ 30.85 लाख 97.8 लाख
लोन 2.61 करोड़ 18.46 लाख 7.86 लाख 48.79 लाख



जयकरण मांडौठी की उम्र सबसे ज्यादा
चुनाव मैदान में आए एसयूसीआई प्रत्याशी जयकरण मांडौठी की उम्र सबसे ज्यादा 78 साल है। सबसे कम उम्र 25 साल निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट आदित्य धनखड़ की है। धनखड़ नोएडा में रहते हैं। साथ ही मूल निवासी मदीना गांव के हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों में हिसार निवासी अरविंद सबसे अधिक 60 साल के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें