फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवती से अभद्रता, दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला खंड की एक युवती के साथ न केवल दो युवकों ने मारपीट की, बल्कि अभद्रता भी की। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है। युवती ने सांपला थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। मां के अलावा बुजुर्ग दादा व दादी हैं। शाम करीब सात बजे पशुओं को बांधने घर से बाहर निकली थी। तभी एक युवक आया और अपशब्द कहने लगा और दूसरा युवक भी आ गया। दोनों ने उसके साथ मारपीट की। बचाव के लिए चिल्लाई तो कहने लगा तेरे पिता जिंदा नहीं हैं, कौन बचाएगा। उसके बुजुर्ग दादा व दादी घर के बाहर आए। उनके सामने भी मारपीट की। किसी तरह उसके दादा ने उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें