फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईटीआर की अंतिम तिथि पर ठप हुआ इनकम टैक्स पोर्टल, लोग परेशान

विज्ञापन
19-ठप पड़ी इनकम टैक्स की साइट। स्रोत : पाठक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि पर 31 जुलाई को इनकम टैक्स पोर्टल तकनीकी खामियों के कारण घंटों प्रभावित रहा। पोर्टल बार-बार हैंग होने और सर्विस उपलब्ध नहीं होने से करदाताओं व टैक्स पेशेवरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
करदाता अजय कुमार में आरोप लगाया कि नई वेबसाइट पर रिटर्न भरने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है। वर्कलोड बढ़ते ही पोर्टल हैंग हो जाता है जबकि दोपहर बाद कई उपयोगकर्ताओं को पोर्टल पूरी तरह बंद मिला। अधिवक्ता आशोक जांगड़ा ने बताया कि आधार ओटीपी सत्यापन में भी दिक्कतें आ रही हैं जिससे रिटर्न सत्यापित नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन

जीएसटी अधिवक्ता दिनेश गोस्वामी ने बताया कि बैंक खाते वैलिडेट नहीं हो रहे हैं तथा एआईएस, टीआईएस और फॉर्म 26एएस डाउनलोड करने में भी त्रुटियां आ रही हैं। दीपक कुमार ने बताया कि कई विभागों ने अभी तक फॉर्म-16 जारी नहीं किए हैं। उन्होंने सरकार से आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने और पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

चार्टर्ड अकाउंटेंट हरमन हांडा ने बताया कि रोहतक से दाखिल रिटर्न की संख्या का सही आंकड़ा एक-दो दिन बाद ही सामने आएगा। हालांकि, इस वर्ष आयकरदाताओं की संख्या बढ़ने की संभावना है।

19-ठप पड़ी इनकम टैक्स की साइट। स्रोत : पाठक- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें