फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गेहूं कटाई के बाद बढ़ी फसल अवशेष जलाने की घटनाएं

Mon, 29 Apr 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गेहूं की कटाई जोरों पर है। अधिकांश किसान कंबाइन मशीन से कटाई करा रहे हैं। कटाई के बाद जिन किसानों के खेतों में अवशेष की मात्रा ज्यादा होती है, उसे रेपर मशीन के ठेकेदार ले लेते है, लेकिन कमजोर फसल वाले गेहूं के खेत के अवशेष की ओर कोई ध्यान नहीं देता। उसे जला दिया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसे जलाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति कम हो रही है साथ ही प्रदूषण भी बढ़ता है जिससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

झज्जर-रोहतक रोड के अलावा झज्जर-बेरी रोड पर कई खेतों में अवशेष जलाया जा रहा है। कृषि विभाग के पास अब तक कुल 7 सूचनाएं आग लगाने की आ चुकी है। इसमें से दो सही मिली हैं। इसमें एक किसान को अधिकारियों ने मौके पर आग लगाते पकड़ा। उस पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक अन्य किसान पर भी 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा दो शार्टसर्किट से आग जलने के मामले मिले।
सैटेलाइट से भी रखी जा रही है नजर



कृषि विभाग ने निगरानी ओर तेज कर दी है। फसल अवशेष में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए सैटेलाइट से भी नजर रखी जा रही है। कृषि विभाग ने गांव, उपमंडल व जिला स्तर पर 54 टीमों का गठन किया है। यह टीमें सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक इसी काम पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन




ढाई लाख हेक्टेयर है गेहूं का रकबा



रबी सीजन में झज्जर जिले में किसानों ने ढाई लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल उगाई गई है। वर्तमान में फसल की कटाई अंतिम चरण में है। किसानों ने मशीनों के माध्यम से भी गेहूं की कटाई करानी शुरू कर रखी है। कृषि विभाग ने किसानों का आह्वान किया है कि वह गेहूं की मशीन से कटाई करवाने के बाद बचे हुए अवशेषों का तूड़ा बनवाए ताकि पशुओं के लिए चारे की किसी प्रकार की कमी न रहे।



वर्जन

अब तक विभाग के पास कुल 7 सूचनाएं आई है। इसमें दो सही पाई गई। उन किसानों पर 2500-2500 का जुर्माना लगाया गया। दो जगह शार्ट सर्किट से आग लगना मिला। किसानों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन




जितेंद्र अहलावत, कृषि उप निदेशक, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें