फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कटेसरा में 50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

Sun, 02 Aug 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने रविवार को गांव कटेसरा में लगभग 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन कार्यों में गलियों, पुलियों, जल निकासी व्यवस्था और सामुदायिक भवन का शुभारंभ शामिल है।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गांवों के विकास को प्राथमिकता दे रही है।
कटेसरा में सड़क, पुलिया और जल निकासी जैसे कार्यों को गति दी जा रही है। हुड्डा ने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने और गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सोनू पिलाना और सरपंच धर्मसिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें