फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो ने निकाला जुलूस, लघु सचिवालय में घुसने को खींचतान

Fri, 12 Aug 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विरोध में छोटूराम चौक से निकाला गया जुलूस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विरोध में बृहस्पतिवार को इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर हंगामा किया। लघु सचिवालय में अंदर जाने को लेकर उनकी पुलिस के साथ खींचतान भी हुई। लेकिन एडीसी खुद ही ज्ञापन लेने पहुंच गए तो मामला शांत हो गया। एडीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन


बारिश होने के बावजूद इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता के. सी. बांगड़ के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह छोटूराम चौक पर जुटे। यहां से जुलूस निकालते हुए सभी लघु सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन उनको बाहर रोक दिया गया। इसको लेकर पुलिस के साथ खींचतान भी हुई। बांगड़ ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ है, जब किसी सरकार ने किसान हित में लिए गए फैसले पर उनसे बातचीत नहीं की हो। इस बार ऐसा हुआ है कि किसानों पर यह योजना थोप दी गई और उनको इस बारे में पता भी नहीं चला। इस तरह की योजनाओं से किसानों को फायदा नहीं होगा, बल्कि बीमा कंपनियों की जेब खूब भरेगी। योजना में सबसे बड़ी गड़बड़ यह है कि अगर पूरा गांव प्रभावित होता है तभी योजना का फायदा दिया जाएगा। किसी एक किसान को नुकसान होता है तो उस पर ध्यान भी नहीं दिया जाएगा। किसानों की फसल के बीमे का प्रीमियम सरकार को भरना चाहिए, जबकि यह किसानों के खाते से काटी जाती है। चुनाव से पहले भाजपा ने स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार फसलों का लाभकारी मूल्य देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा केवल चुनावी जुमला निकला। 2015 में फसल बीमा योजना के तहत निजी कंपनियों ने किसानों के प्रीमियम के तौर पर 1500 करोड़ कमाए। वहीं केंद्र व राज्यों से लगभग 5500 करोड़ कमाए हैं। जिलाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि इनेलो हमेशा आम लोगों व किसानों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है। इस दौरान पूर्व विधायक सरिता नारायण, एडवोकेट कृष्ण कौशिक, उमेश देवी, संदीप हुड्डा, हलका अध्यक्ष राजेश सैनी, वेद भराण, रविंद्र सांगवान, शीला खरैटी, प्रेम लता और सुनीता हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें