फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगमंच में हर दिन करना पड़ता है खुद को साबित : मेघना मलिक

विज्ञापन
25-मेघना मलिक। स्रोत संवाद
विज्ञापन
करिश्मा रंगा
विज्ञापन

रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में वीरवार को मेघना मलिक ने सारंग और भारत रंग महोत्सव में शिरकत की। खास बातचीत में मेघना मलिक ने कहा कि रंगमंच के फील्ड में सिक्योरिटी नहीं है, यह सच है। हर दिन खुद का साबित करना पड़ता है। पेश हैं बातचीत के अंश। संवाद


क्या आज का संघर्ष और पहले का संघर्ष एक जैसा है?
देखिए, हर दौर का संघर्ष अपने समय के हिसाब से अलग होता है। यह कहना गलत होगा कि पहले ज्यादा मुश्किल था या आज ज्यादा मुश्किल है। पहले संसाधन कम थे, एक्सपोजर सीमित था, सोशल मीडिया नहीं था। हमें रोज ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। अपनी हार्ड कॉपी फोटो और बायोडाटा लेकर जाना पड़ता था। कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। आज डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं, ऑडिशन ऑनलाइन हो जाते हैं, सोशल मीडिया के जरिए पहचान बन सकती है।
विज्ञापन



अम्माजी जैसे किरदार के लिए आपने क्या तैयारी की थी?
मैं खुद सोनीपत के गांव से हूं, इसलिए हरियाणवी बोली मेरे लिए नई नहीं थी। स्क्रिप्ट हिंदी में आती थी और उसमें हरियाणवी टच जोड़ना था। पूरी तरह देसी हरियाणवी नहीं बल्कि संतुलित अंदाज रखना था ताकि हर दर्शक समझ सके।



इस फील्ड में आने वाली लड़कियों व उनके अभिभावकों को क्या संदेश देंगी?
एक कड़वा सच यह है कि इस प्रोफेशन में कभी पूरी सिक्योरिटी नहीं होती। यहां हर दिन खुद को साबित करना पड़ता है। यह भी सच है कि इस इंडस्ट्री में बहुत विभाग हैं निर्देशन, कॉस्ट्यूम, आर्ट डायरेक्शन, म्यूजिक, लेखन आप किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। दूसरों की चमक-दमक देखकर इस फील्ड में मत आइए।
विज्ञापन



-=-

आपके आने वाले प्रोजेक्ट कौन-कौन से हैं?
प्रकाश झा की एक वेब सीरीज अमेजन पर आने वाली है। पहले उसका नाम लाल बत्ती था, अब बदला जा चुका है। इसके अलावा जी स्टूडियोज के लिए करिश्मा कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट कर रही हूं। एक और वेब सीरीज पर काम चल रहा है। थिएटर से मेरा रिश्ता लगातार बना हुआ है। सितंबर में दिल्ली में पत्ते खुल गए नाटक किया, जिसका निर्देशन राकेश बेदी यादव ने किया था। आगे भी नए नाटकों की तैयारी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें