-फोटो 89 : महाविद्यालय में योगाभ्यास करती छात्राएं व प्राचार्य। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में विद्यार्थियों व स्टाफ के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक योग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में भारतीय योगिनी एसोसिएशन और आद्या कौशलम ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष बिमला कुमारी, सविता वावरे साउथ डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, मोहुआ डॉली व मानसी दिरान ने शिरकत की। जिसमें उन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने छात्राओं को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। संवाद