फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला वर्ग के 73 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति प्रथम और वैष्णवी ने दूसरे स्थान पर रहीं

विज्ञापन
28-महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित इंटर कॉलेज ताईक्वांडो प्रतियोगिता के दौर
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में मंगलवार को इंटर कॉलेज महिला एवं पुरुष ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय की खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने किया। मुख्य अतिथि सीमा देशवाल और विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण ग्रेवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया।
ताइक्वांडो कोच अशोक कुमार ने बताया कि पहले दिन खेले गए प्रथम चरण के मुकाबलों में महिला वर्ग के पांच भार वर्गों और पुरुष वर्ग के तीन भार वर्गों के मुकाबले आयोजित किए गए।
विज्ञापन

महिला वर्ग के 73 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति टीका राम कॉलेज, सोनीपत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी (जीवीएम, सोनीपत) दूसरे स्थान पर रहीं। रिया (केएल मेहता कॉलेज, फरीदाबाद) ने तीसरा और रमनिक (एमकेजेके) ने चौथा स्थान हासिल किया।



महिला वर्ग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षा (एमकेजेके) विजेता और वंशिका राणा (जाट कॉलेज) उपविजेता रहीं। आशी (जीजीडीएस कॉलेज, पलवल) ने तीसरा और संजना (जीवीएम, सोनीपत) ने चौथा स्थान प्राप्त किया।



67 किलोग्राम भार वर्ग में रिद्धिमा राणा (टीका राम कॉलेज, सोनीपत) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में हिमांशी (जीवीएम, सोनीपत) दूसरे स्थान पर रहीं, अक्षिता (सीआर लॉ कॉलेज) तीसरे और कोमल (जीजीडीएसडी) चौथे स्थान पर रहीं।



वहीं 73 किलोग्राम भार वर्ग में मान्या सहरावत (जाट कॉलेज) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सिमरन (जीवीएम, सोनीपत) ने दूसरा, नेहा (टीका राम कॉलेज, सोनीपत) ने तीसरा और आशा रानी (एमकेजेके) ने चौथा स्थान प्राप्त किया।



62 किलोग्राम भार वर्ग में अर्चिका (नेकीराम कॉलेज) ने पहला स्थान प्राप्त किया। शारदा नाथ (जाट कॉलेज) दूसरे स्थान पर रहीं जबकि ऋतिका (केएल मेहता कॉलेज) तीसरे और श्वेता (एमकेजेके) चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के अगले चरण के मुकाबले 11 फरवरी को खेले जाएंगे जिनमें पुरुष एवं महिला वर्ग के शेष मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें