फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारा रोहतक थर्ड पार्टी निरीक्षण में फिर ओडीएफ प्लस-प्लस, मिलेंगे 500 अंक

विज्ञापन
सोनीपत स्टैंड के पास बना शौचालय। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम को पहली कामयाबी मिल है। पांच से सात दिसंबर के बीच हुई थर्ड पार्टी निरीक्षण में लगातार दूसरे साल रोहतक नगर निगम को ओडीएफ प्लस-प्लस (खुले में शौच मुक्त) घोषित किया गया है। साथ ही जांच में शहर के 18 में से 10 सार्वजनिक शौचालयों को सराहनीय व 7 को उत्तम माना गया है, जबकि एक को बहुत साफ बनाया गया है। निगम को यह कामयाबी लगातार दूसरे साल हासिल हुई है। इससे स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम को 500 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन

हर साल केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता पर फोकस करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण किया जाता है। सर्वेक्षण से ठीक पहले यह जांच की जाती है कि शहर में लोग क्या अब भी खुले में शौच करने जा रहे हैं या नहीं। स्थानीय निकाय प्रशासन ने खुले में शौच के लिए जाने से रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं। आम लोगों को सार्वजनिक शौचालयों की क्या सुविधाएं दी जा रही हैं। निगम को साल 2018 में खुले में शौच मुक्त कर दिया गया था। जबकि 2019 में ओडीएफ प्लस के तौर पर पंजीकरण हुआ था। वहीं, 2020 में ओडीपीएफ प्लस-प्लस माना गया। अब 2021 में भी निगम ने पिछली कामयाबी को दोहराया है।
----
कौन-कौन सार्वजनिक शौचालय की हुई जांच
कालोनी/मोहल्ला क्षेत्र श्रेणी
सिविल अस्पताल के पीछे रिहायशी सराहनीय
मेडिकल मोड़ ,, ,,
शौरी मार्केट वाणिज्यिक उत्तम
सुखपुरा चौक ,, बहुत साफ
पालिका बाजार ,, सराहनीय
राधे-राधे पार्क ,, सराहनीय
कृष्णा मार्केट सार्वजनिक बहुत साफ
हाउसिंग बोर्ड मार्केट ,, ,,
अंबेडकर चौक ,, सराहनीय
घनीपुरा मार्केट ,, ,,
बस स्टैंड यातायात केंद्र सराहनीय
रेलवे स्टेशन ,, ,,
शौरा कोठी नाला जल स्ती्रोत ,,
रैनकपुरा ,, ,,
पावर हाउस पेशाब घर सराहनीय
अंबेडकर चौक ,, ,,
सुभाष रोड ,, ,,
जाट भवन ,, ,,
----
स्कूलों के शौचालयों की नहीं हो सकी जांच, कोरोना के चलते मिले बंद
वहीं, निरीक्षण के दौरान निगम एरिया में शामिल स्कूलों के शौचालयों की भी जांच की जानी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते स्कूलों के शौचालयों की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

-----
नगर निगम रोहतक को लगातार दूसरे साल ओडीएफ प्लस-प्लस घोषित किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए यह अहम कामयाबी है। इसके चलते सर्वेक्षण में निगम को 500 अंक मिलेंगे।
प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
.........
स्वच्छता के मामले में निगम बेहतर काम कर रहा है। पिछले साल राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण में 35वां स्थान मिला था। अबकी बार टॉप 10 में आने का टारगेट रखा गया है। उम्मीद है कामयाब जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें