फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चोरी केस में अदालत के आदेश पर एक लाख रुपये, जेवरात पीड़ित को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक माह पहले दिल्ली बाईपास के नजदीक चिनाई का कार्य करने वाले मिस्त्री की चोरी की गई नकदी व जेवरात को पुलिस ने अदालत के आदेश पर उसके हवाले कर दिया है। इसके लिए पुलिस पीड़ित के साथी संदीप को गिरफ्तार कर लाई थी।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि बिहार के मधेपुरा जिले के गांव पहाड़पुर निवासी अंग्रेज सिंह ने 12 सितंबर को शिकायत दी थी कि वह रोहतक में चिनाई मिस्त्री का काम करता है। उसने दिल्ली बाईपास स्थित एक मकान का ठेका ले रखा है। परिवार सहित वहीं रह रहा है। मकान मालिक ने साथी श्रमिकों का वेतन देने के लिए डेढ़ लाख की राशि दी थी। उसने राशि को बैग के अंदर रख दिया। सुबह उठा तो नकदी व घर के जेवरात नहीं मिले। पुलिस ने उसके साथी श्रमिक संदीप को बिहार से काबू किया। आरोपी के पास से एक लाख 5 हजार की नकदी व जेवरात बरामद किए। साथ ही अदालत में अर्जी दाखिल कर पुलिस ने नकदी व जेवरात पीड़ित को सौंपने की मांग की।शुक्रवार को अदालत के आदेश के बाद राशि व जेवरात पीड़ित को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें