फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीनियर नेशनल बॉक्सिंग में मीनाक्षी हुड्डा व प्रीति ने जीता सोना, विंका और नैना की चांदी

विज्ञापन
12...कोच सुधीर हुड्डा के साथ नैना। स्रोत : कोच - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रोहतक। सीनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शनिवार को हुए मुकाबलों में रोहतक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें रोहतक की मीनाक्षी हुड्डा व भिवानी की प्रीति ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, सिसरौली की नैना व पानीपत की विंका ने रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा में 4 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिले के गांव रुड़की मीनाक्षी ने फाइनल मुकाबले में रेलवे की बॉक्सर मंजू को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। भिवानी के बड़ेसरा गांव की प्रीति ने पूनम को फाइनल मुकाबले में हराया। विंका जिले के स्टार बॉक्सिंग क्लब में कोच दीपक छिकारा के पास अभ्यास करती हैं। नैना दीनबंधु सर छोटूराम बॉक्सिंग अकादमी में सुधीर हुड्डा के पास, मीनाक्षी शहीद बैतून सिंह स्टेडियम रुड़की व प्रीति महम अकादमी में अभ्यास करती हैं।

नैना ने बताया कि 2017 में खेलना शुरू किया था। पिता पवन कुमार हॉकी खेलते थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। पिता से प्रेरित होकर व उन्हीं के कहने पर खेलना शुरू किया था। पिता ने कहा था कि इंडिविजुअल गेम खेलना है, क्योंकि इंडिविजुअल गेम में अपनी खुद की मेहनत से पदक जीत सकते हैं। मां रविता वकील हैं। 2024 में खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रजत पदक जीता। 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

कोच विजय हुड्डा, कोच नवीन खोखर, कोच सुधीर हुड्डा व कोच दीपक छिकारा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।



मीनाक्षी हुड्डा की उपलब्धियां

वर्ष 2025 में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप व वर्ल्ड कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीता है। वर्ष 2017 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता जीती। 2019 में यूथ नेशनल प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। 2021 में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत, 2022 में एशियन चैंपियनशिप में रजत, 2022 नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में ब्रिक्स गेम्स व एलोर्डा कप में स्वर्ण पदक जीता।

12...कोच सुधीर हुड्डा के साथ नैना। स्रोत : कोच- फोटो : सांकेतिक

12...कोच सुधीर हुड्डा के साथ नैना। स्रोत : कोच- फोटो : सांकेतिक

12...कोच सुधीर हुड्डा के साथ नैना। स्रोत : कोच- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें