फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साइंस वर्कशॉप में बच्चों ने जानी विज्ञान की महत्ता

विज्ञापन
37...एलपीएस बोसार्ड द्वारा ओल्ड आई टी में मदन लाल धींगरा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित वर्कशॉप में
विज्ञापन
रोहतक। पुराना आईटीआई में एलपीएस बोसार्ड की ओर से मदन लाल धींगरा कम्युनिटी सेंटर में एक नई सोच फिज्ज एंड फन (साइंस वर्कशॉप) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ भाग लिया। प्रवक्ता राजीव जैन ने बताया मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन, पठानिया स्कूल के डायरेक्टर अंशुल पठानिया, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर ने वर्कशॉप का शुभारंभ किया। मंच संचालन पल्लवी तुषार हांडा ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन पहली बार हुआ है, जिसमें बच्चों ने खुद से तरह-तरह के प्रयोग शिक्षक की देख-रेख में किए। बच्चों ने एलीफेंट पेस्ट, एक्सप्लोसिव फोम, हाइलाइटर, इनविजिबल फ्लेम आदि प्रयोग किए। वर्कशॉप में भाग लेने वाले सभी स्टूडेंट्स को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना और विज्ञान के छिपे राज को बाहर निकालना है। वहीं अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें