फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में नशा न करने की दिलाई शपथ

Mon, 11 Aug 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
भारत विकास परिषद रोहतक शाखा की ओर से विद्या​​​​र्थियों व अध्यापकों को सम्मानित करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
रोहतक। भारत विकास परिषद रोहतक शाखा की ओर से तीन विद्यालयों में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के कार्यक्रम किया गया। इस दौरान अध्यापकों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता महिला सहभागिता की राष्ट्रीय सह संयोजक गीता गुप्ता रहीं। कार्यक्रम में पांच विद्यार्थियों का अभिनंदन और छह अध्यापिकाओं सहित स्टाफ को सम्मानित किया गया। यहां 250 विद्यार्थी और 15 शिक्षक उपस्थित रहे। दूसरे कार्यक्रम के मुख्य मुख्य वक्ता संयोजक राजेश आर्य रहे। कार्यक्रम में 6 अध्यापिकाओं का वंदन और 7 विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में 200 विद्यार्थी व 10 शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं तीसरे तीसरे कार्यक्रम की मुख्य वक्ता शाखा अध्यक्ष रमन गुप्ता रहे। कार्यक्रम में सभी अध्यापिकाओं को पटका पहनाया गया, भारत को जानो की पुस्तक और स्मृति चिन्ह दिया गया। क्षेत्रीय पर्यावरण संयोजक अशोक गुप्ता ने प्लास्टिक थैली प्रयोग न हो, इसके लिए थैले भी सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को दिए। अध्यक्ष रमन गुप्ता ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें