कलानौर स्थित गोशाला परिसर में दलदल में घूम रहे गोवंश। संवाद
कलानौर। कलानौर-रोहतक-भिवानी मार्ग पर गोशाला परिसर सहित खेतों में पानी भर गया है। गोशाला के सेवक जितेंद्र सोनी ने बताया कि करीब 15 दिन से खेतों में पानी भरा हुआ है। सभी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। गोशाला के पीछे बना तालाब ओवरफ्लो हो चुका है। उसी का पानी गोशाला में घुस रहा है।
कलानौर नगर पालिका ने कोई ठोस प्रबंध नहीं किए हैं। गोशाला प्रबंधन ने अपनी तरफ से पंप सेट लगाया है। इसमें करीब 25 हजार रुपये का डीजल खर्च हो चुका है। नगर पालिका जेई का कहना है कि पानी की निकासी हमारा काम नहीं है। वहीं, गोशाला में करीब 560 गोवंश हैं। यह गंदे व बदबूदार पानी में खड़े रहने को विवश हैं।
फिलहाल, पानी कम हुआ है लेकिन कीचड़ में मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। कई गाय बीमार हैं। पशुओं के लिए हरा चारा भी बर्बाद हो चुका है। गोशाला प्रबंधन कमेटी ने प्रशासन से जल निकासी व आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।