फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आज : एमडीयू में ई-रिसोर्सेज पर विशेष व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार को लेवरेजिंग लाइब्रेरी रिसोर्सेज फॉर इंपैक्टफुल रीडिंग, टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आमंत्रित विशेषज्ञ वक्ताओं ने ई-रिसोर्सेज संबंधित विशेष व्याख्यान देते हुए ये विचार साझा किए। लाइब्रेरियन डॉ. सतीश मलिक ने बताया कि एमडीयू में लगभग एक लाख ई-पुस्तकें, तेरह हजार से अधिक ई-जर्नल्स, 17 डाटा बेस व चार रिसर्च टूल्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

सेंगेज लर्निंग इंडिया लिमिटेड के डिजिटल प्रोडक्ट ट्रेनर अमन शर्मा तथा सेज पब्लिकेशंस की प्रतिनिधि मिक्की मेहता ने कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपयोगी डाटा बेस के बारे में बताया। कार्यशाला का समन्वयन इंफॉर्मेशन साइंटिस्ट डॉ. सुंदर सिंह ने किया। डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. सीमा देशवाल, प्राध्यापक सुनित मुखर्जी विशेष रूप से कार्यशाला में उपस्थित रहे।



कार्यशाला में उन्नीसवीं शताब्दी से संबंधित फोटोग्राफी, एशिया एवं पश्चिमी दुनिया, यूरोप, अफ्रीका, साम्राज्यवाद संस्कृति, उपनिवेशवाद आदि विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें