फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्राइमरी स्कूलों में कहीं एक तो कहीं पढ़ा रहे दो शिक्षक, कई शिक्षक एसआईआर में व्यस्त

विज्ञापन
29jjrp15- डीघल के प्राइमरी स्कूल में पांच कक्षाओं के बच्चों को एक सा​थ पढ़ाती ​शि​क्षिका। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शिक्षा विभाग की ओर से प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात 1:25 निर्धारित किया गया है। यानी 25 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बावजूद कई स्कूलों में यह अनुपात 1:30 तक पहुंच गया है। कई प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं जहां एक या दो शिक्षक ही पूरे स्कूल का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसआईआर के चलते अब कई सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कुछ प्राइमरी स्कूल ऐसे भी हैं, जहां पूरे स्टाफ की ड्यूटी एसआईआर में लगा दी गई है। ऐसे स्कूलों में आसपास के सरकारी स्कूलों से एक शिक्षक भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके चलते कई जगह एक शिक्षक के जिम्मे पांचों कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने का बोझ आ गया है।

जिले में प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्तर तक शिक्षकों की कमी अधिक नहीं है। आने वाले दिनों में शुरू होने वाले ट्रांसफर ड्राइव के बाद स्थिति में और सुधार होने की उम्मीद है। इससे जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां नए शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने बताया कि स्कूलों में स्टाफ की कमी ज्यादा नहीं है। जल्द ही ट्रांसफर ड्राइव शुरू होगा। इसमें जिन स्कूलों में शिक्षकों की कुछ कमी है, उसे पूरा कर दिया जाएगा।

यह की गई व्यवस्था
बाबरा गांव के सरकारी स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक 50 विद्यार्थी हैं और यहां दो शिक्षक नियुक्त हैं। इनमें से एक शिक्षिका की ड्यूटी खाजपुर के प्राइमरी स्कूल में लगा दी गई है। खाजपुर के सरकारी स्कूल में दोनों शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर में लगी हुई है। ऐसे में दोनों स्कूल प्रभावित हो रहे हैं। खाजपुर के स्कूल में करीब 34 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

डीघल के प्राइमरी स्कूल नंबर-1 में कुल 22 विद्यार्थी हैं, जिन्हें पढ़ाने के लिए दो शिक्षक नियुक्त हैं। इनमें से एक शिक्षक की ड्यूटी एसआईआर में लगने के कारण फिलहाल एक शिक्षिका ही पांचों कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ा रही हैं। वहीं, डीघल की प्राथमिक पाठशाला नंबर-2 में 27 विद्यार्थी हैं और उन्हें पढ़ाने के लिए दो शिक्षक नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें