फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में उद्यमी की मां-पत्नी को घर में डेढ़ घंटे बंधक बना 45 लाख की डकैती

विज्ञापन
रोहतक के सेक्टर-1 में दिन दहाड़े हुई लूट के बाद बेड पर बायीं ओर बैठी पत्नी संगीता और दायीं ओर ब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


रोहतक। शहर के सेक्टर-1 में नेपाल निवासी नौकरानी ने तीन साथियों के साथ मिलकर उद्यमी संजय गुप्ता की मां कुसुम लता व पत्नी संगीता को सोमवार को दिनदहाड़े घर में डेढ़ घंटे तक बंधक बनाया और 35 लाख के गहने व 10 लाख की नकदी लूट ले गई। पीड़ित परिवार ने करीब एक माह पहले ही नेपाल की रहने वाली युवती को घर में काम पर रखा था।

बदमाशों ने उद्यमी की पत्नी को बुरी तरह पीटा व पेचकस दिखाकर डराया। नौकरानी और बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर को खंगाला और शाम शाम 4 बजे गहने-नकदी लूटकर ले गए।
विज्ञापन

सेक्टर-1 निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि सोमवार शाम को फिल्म देखने जाना था इसलिए शाम करीब 4 बजे वह घर पर आए। यहां मां कुसुम लता व पत्नी संगीता को बंधक पाया। मां को कुर्सी से बांधा गया था। वहीं, पत्नी के भी हाथ-पैर बांधे हुए थे। इन्हें खोला तो घर में लूट की वारदात के बारे में पता लगा।



पत्नी ने चाबी देने से मना किया तो पीटा

घर में तीन बदमाश घुसे थे। इन्होंने उद्यमी की मां-पत्नी से मारपीट कर घर की अलमारी की चाबियां मांगी। चाबी नहीं देने पर पत्नी संगीता को पीटा। इस पर उन्होंने बदमाशों को चाबी दे दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी अलमारी को खंगाला। इसमें रखे 35 लाख के जेवर व दस लाख रुपये नकद लेकर भाग गए। इस मामले की शिकायत पुलिस दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। डीएसपी गुलाब सिंह ने भी मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन




उद्यमी के घर लूट की सूचना मिली है। घर की नौकरानी की मदद से कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों का जल्द पकड़ लिया जाएगा।

- गुलाब सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें