फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक जिले में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 593, 21 नए मरीज मिले

विज्ञापन
पीजीआईएमएस में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पीजीआईएमएस का प्रशासनिक भवन कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बन गया है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले में 21 नए मरीज मिले। इनमें से छह मरीज पीजीआई के प्रशासनिक भवन के हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 593 हो चुकी है। इसमें से 284 कोरोना के एक्टिव केस हैं। 56 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं तो 228 होम आइसोलेट हैं। लॉकडाउन के दौरान अप्रैल माह में जिले में संक्रमितों का आंकड़ा मात्र तीन था। इसके बाद मई में 48 नए मरीज मिले। लेकिन अनलॉक होते ही संक्रमितों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होने लगी। जून के 30 दिनों में ही 521 मरीज सामने आए। वहीं जुलाई माह के पहले दिन 21 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि जिले में अब तक 302 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं और सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कम्यूनिटी व लोकल कांटेक्ट से बढ़ रही मरीजो की संख्या
बुधवार को संक्रमित मिलने वालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो इसमें नौ केस अकेले कम्यूनिटी से संबंधित हैं। हालांकि अभी आईसीएमआर नहीं मान रहा कि कम्यूनिटी में संक्रमण बढ़ने लगा है। इसके अलावा 11 नए संक्रमित पहले से ही पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से हुए हैं। चिन्योट कॉलोनी से गृहिणी, बैंक कर्मचारी, रेवेन्यू कॉलोनी से मंडी सुपरवाइजर, गांधी नगर से तीन, सांपला बाईपास, रेलवे रोड से एक-एक संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा महम किशनगढ़ से दिल्ली पुलिस का जवान, ओल्ड अनाजमंडी से एएमओ कलानौर, प्रबंधक, डीएलएफ से गृहणि, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-चार से हरियाणा पुलिस का जवान, पीजीआई कैंपस से गृहिणी, हरि नगर से अधिवक्ता, विद्यार्थी, डीएलएफ से होटल व्यवसायी, चमनपुरा से मेडिसिन व्यवसायी, पाड़ा मोहल्ला से निजी अस्पताल का स्टाफ, संजय नगर से दो व बलंब में एक बुजुर्ग को कोरोना संक्रमण मिला है। इसके अलावा वार्ड-14 में 18 दिन की बच्ची संक्रमित मिली है। वहीं देर रात सुनारिया में चार नए केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें