फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शराब के नशे में पिता ने 4 साल की बेटी को सड़क पर पटका, CCTV फुटेज आया सामने

Wed, 08 Jul 2026 09:33 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

ये घटना मंगलवार देर शाम की है। चार साल की पहली कक्षा में पढ़ने वाली बेटी घर के बाहर रो रही थी, तभी उसका पिता जितेंद्र, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था, वहां पहुंचा और बच्ची को थप्पड़ मारा, फिर उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया।
विज्ञापन
शराबी पिता ने 4 साल की मासूम को सड़क पर पटका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की संजय कॉलोनी में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक पिता ने अपनी चार साल की मासूम बेटी को पहले थप्पड़ मारे और फिर उठाकर सड़क पर पटक दिया। यह पूरी घटना पड़ोस के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन




ये घटना मंगलवार देर शाम की है। चार साल की पहली कक्षा में पढ़ने वाली बेटी घर के बाहर रो रही थी, तभी उसका पिता जितेंद्र, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था, वहां पहुंचा और बच्ची को थप्पड़ मारा, फिर उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया। गनिमत रही की बच्ची की मां और परिवार के बाकी लोग तुरंत वहां पहुंच गए और उसे पिता के चंगूल से छुड़ा लिया। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोग भी सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी 20 साल से संजय कॉलोनी में रह रहा है जबकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें