जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1255 पर पहुंच गया है। वीरवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में डॉक्टर, नर्स, बैंक मैनेजर, एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी समेत 35 नये मरीजों की पुष्टि हुई। राहत की बात है कि अब तक 975 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अब 260 एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से 42 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन और 218 होम आइसोलेट किए गए हैं।
यहां-यहां मिले संक्रमित
गांधी कैंप की हाउस मेड, अर्जुन नगर में पीजीआईएमएस की नर्स, चमेली मार्केट में गृहिणी, बाबरा मोहल्ला का बैंक कर्मचारी, संत नगर का डेढ़ साल का बच्चा, डीएलएफ कॉलोनी का वकील, चिन्योट कॉलोनी का कर्मचारी, शौरी मार्केट का कर्मचारी, भैसरू कलां से एक, नया बांस में एमपीएचडब्ल्यू कर्मी, सेक्टर-एक की स्टाफ नर्स, संजय नगर में कर्मचारी, इंद्रप्रस्थ की पूर्व महिला फौजी, जेपी कॉलोनी में पपीता विक्रेता, इंद्रा कॉलोनी में कर्मचारी, बाबारा मोहल्ला का एक व्यक्ति, बाबा लक्ष्मणपुरी कॉलोनी की गृहिणी संक्रमण की चपेट में आई है।
यहां मिले एक से अधिक संक्रमित
जनता कॉलोनी : महिला मजदूर व एक बैंक मैनेजर
सेक्टर दो : एमडीयू लाइब्रेरी का सहायक व अकाउंट सहायक
सेक्टर 14 : डॉक्टर व छात्र
शुगर मिल कॉलोनी : छात्र, दो छात्रा, गृहिणी
महम : वार्ड छह दो छात्रा, छात्र, निजी जॉब करने वाला
भैसरू कलां : हिसार रोड पर स्पेयर पार्ट का काम करने वाला व सेवानिवृत्त कर्मी
विश्वकर्मा नगर : गृहिणी व निजी जॉब करने वाला
आर्य नगर : सब्जी विक्रेता व प्रॉपर्टी डीलर
जिले में बने 10 नये कंटेनमेंट जोन
रोहतक। जिले के अलग-अलग हिस्सों से कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला मजिस्ट्रेट आरएस वर्मा ने 10 नये कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इनके आसपास के इलाकों को बफर जोन घोषित किया गया है। जिलाधीश ने वार्ड 16 में झज्जर रोड धन्नू मंडी, काठ मंडी झज्जर रोड, वार्ड 17 में गोहाना अड्डे के पास टिबडी मोहल्ला, वार्ड 14 के जवाहर नगर, वार्ड 21 के शीतल नगर, वार्ड सात के कृपाल नगर में कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। वार्ड 15 के आर्य नगर और वार्ड 12 की देव कॉलोनी में दो-दो कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। कंटेनमेंट जोन को पूरी तरह सील कर अनावश्यक आवाजाही पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां सभी लोगों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्हें आवश्यक वस्तुएं घरों पर ही पहुंचाई जाएंगी। कंटेनमेंट और बफर जोन को पूरी तरह सैनिटाइज करने की हिदायत दी गई है। जिलाधीश ने दो इलाकों को निर्धारित अवधि पूरी करने और नया कोरोना पॉजिटिव केस न मिलने के बाद कंटेनमेंट से मुक्त करने के आदेश दिए हैं। इनमें नेहरू कॉलोनी, वार्ड दो में मनबीर के घर से बना कंटेनमेंट जोन और आर्य नगर में मंगल खुराना के घर के आसपास बना कंटेनमेंट जोन शामिल हैं।