फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निंदाना में सहेली की रिश्तेदार बनकर 27 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। थाना महम के निंदाना में एक युवती के साथ 27 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में निंदाना गांव निवासी पूनम ने कहा है कि वह एमडीयू रोहतक में पढ़ाई कर रही है। उसके साथ उसकी सहेली तमन्ना भी पढ़ती थी।
विज्ञापन

उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। उसकी सहेली बोल रही है, कहकर उसके पिता का जानकार बताते हुए कुछ रुपये बैंक खाते में डालने की बात कही। उसने कहा कि वह उसके खाते में रुपये डाल रहा था पर राशि डल नहीं रही है। सहेली को भी कांफ्रेंस कॉल पर ले लिया। उक्त व्यक्ति ने उसके पास एक लिंक भेजा।
लिंक खुलते ही उसके खाते में 50 रुपये आ गए। उसने कहा कि यह राशि खाता कन्फर्म करने के लिए भेजी गई है। इसके बाद उसको एक लिंक और भेजा। लिंक खोला तो उसके खाते से 7 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

इसके बाद दो बार 10-10 हजार रुपये कट गए जबकि खाते में पैसे नहीं थे। उसने 20 हजार रुपये किसी से अपने खाते में डलवाए थे। खाते से 27 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें