फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नयाबांस गांव में 20 से 25 युवकों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयाबांस गांव में चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे 20 से 30 युवकों ने एक मकान में घुस कर परिजनों के मारपीट की। ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जो बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। सांपला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नयाबांस गांव निवासी भूमि ने दी शिकायत में बताया कि 18 मई को करीब आठ बजकर 40 मिनट पर घर पर थे। उसका पति मोहित घर के बाहर टहल रहा था। अचानक चार गाड़ियों में युवक आए। उनको देखकर मोहित घर के अन्दर भाग आया और गेट बंद कर दिया। युवकों ने गेट से अंदर कूदने का प्रयास किया। उसके ससुर ने गेट खोल दिया। इसके बाद युवक अंदर आ गए। उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। फिर भी चार-पांच युवक अंदर आ गए। उसने पुलिस को सूचना दी तो युवक भागने लगे। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी बार-बार 20 लाख रुपये मांगते हैं। पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर एक गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पकड़े गए युवक प्रवीन निवासी बहादुरगढ, रोहित व मनीष निवासी गांव परनाला बहादुरगढ़ है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में एक-दूसरे को जानते हैं। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें