फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में 5 दिन विद्यार्थियों को न चाय मिलेगी न पुस्तकालय खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए आने वोल पांच दिन मुश्किल भरे रहेंगे। इन्हें कैंपस में न तो शुक्रवार से पीने के लिए चाय मिलेगी न ही पढ़ाई करने के लिए पुस्तकालय खुलेगा। चुनाव के चलते प्रशासन ने इन्हें बंद रखने का फैसला लिया है। एमडीयू की ओर से जारी पत्र में इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

एमडीयू के पत्र के मुताबिक, कैंपस में 4-5 व 8 अक्तूबर को लाइब्रेरी में रीडिंग हॉल और मैस बंद रहेंगे। सभी कैंटीन व बूथ 4 अक्तूबर को दोपहर दो बजे के बाद, 5 अक्तूबर को पूरे दिन व 8 अक्तूबर को दोपहर दो बजे के बाद बंद रहेंगे। इस कारण छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें