फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतर जिला टेबल टेनिस में रोहतक ने तीन मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया

Wed, 17 Dec 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित 59वीं हीरो हरियाणा स्टेट एवं अंतर जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रोहतक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। रोहतक ने रेवाड़ी को 3-2 से हराया, रोहतक ने जींद को 3-0 से हराया व रोहतक ने यमुनानगर को 3-2 से हराया
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता 15 से 22 दिसंबर तक यमुनानगर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 20 जिलों की टीमों से 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में करीब 10 लाख की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विकास सैनी, प्रधान सुमित छाबड़ा, उपप्रधान संजीव, सचिव अनूप मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें