फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांधरा में सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने को चली लाठी व डंडे, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला खंड के गांव गांधरा में सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में महिला सहित तीन लोगों को लाठी व डंडे मारकर घायल किया गया है। इस संबंध में सांपला थाने में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांधरा गांव निवासी अनिल ने दी शिकायत में बताया कि कुलदीप सिंह ने अपने मकान की छत पर सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ। उस कैमरे से उनकी गली व छत दिखाई देती है। जब उसने कैमरे की दिशा बदलने के लिए कहा तो आरोपियों ने विरोध किया। वह अपनी मौसी सुनीता के साथ कार लेकर सांपला से घर पहुंचा। आरोपी सुनील ने उसके सिर में लाठी से हमला किया। उसके पिता बचाव में आए तो उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी कुलदीप व अन्य लोगों ने लाठी व डंडे मारे। झगड़े में अनिल, धर्मबीर व सुनीता घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें