फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में बेचते सब्जी और व्यापारी बन गांवों में करते रेकी, फिर रात में चुरा ले जाते पशु

विज्ञापन
in day sell vegitable and in night theft cattle
विज्ञापन
रोहतक। भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को सदस्यों को एवीटी स्टाफ की टीम ने पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में लाखों रुपये कीमत की भैंस चोरी की 11 वारदात का खुलासा हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अन्य जिलों में भी कई वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक सांपला नरेंद्र कादयान ने बताया कि पिछले कुछ समय से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भैंस चोरी हो रही थी। ऐसे में एवीटी स्टाफ की टीम ने 7 सितंबर को एएसआई बलजीत चाहर के नेतृत्व में सांपला से गिरोह के दो सदस्यों शाबीर व वकील को पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले तीन माह में रोहतक में 11 वारदात को अंजाम दिया हुआ है। जिसमें कुल 13 भैंस व 8 कटड़े/कटड़ी चोरी किए हैं। आरोपियों से थाना सांपला की 3, कलानौर की 2, महम की 3, लाखनमाजरा की 1 व सदर रोहतक की 2 वारदात हल हुई है। आरोपी दिन के समय गांव में सब्जी आदि बेचने या व्यापारी बनकर घूमकर रेकी करते थे। रात में आरोपी अपने साथियों के साथ पिकअप गाड़ी लेकर आते व पशु चोरी कर फरार हो जाते। आरोपी चोरी किए गए पशुओं को आस पास के एरिया में लगे पशु मेले या उत्तर प्रदेश में जाकर बेच देते व रुपयों को आपस में बांट लेते थे। आरोपियों ने रोहतक के अलावा झज्जर, सोनीपत, भिवानी, हिसार, चरखी दादरी आदि जिलों में भी पशु चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी:-
1. शाबीर निवासी गांव गाजी का चाना जिला अलवर (राजस्थान) हाल लहारी रोड झुग्गी, बहादुरगढ़
2. वकील निवासी गांव गाजी का चाना जिला अलवर (राजस्थान) हाल लहारी रोड झुग्गी, बहादुरगढ़
वारदात का खुलासा:-
1. 16-17 जून की रात को गांव अटायल से एक भैंस चोरी।
2. 25-26 अगस्त की रात को गांव पटवापुर एक भैंस व एक कटड़ी चोरी।
3. 23-24 जून की रात को गांव निगाना से एक भैंस चोरी।
4. 7-8 जुलाई की रात को गांव समचाना से दो भैंस चोरी।
5. 29-30 जुलाई की रात को गांव मोरखेड़ी में घर के अंदर बंधी एक भैंस व एक कटड़ी चोरी।
6. 5-6 अगस्त की रात को मकड़ौली कलां से एक भैंस चोरी।
7. 23-24 अगस्त की रात को गांव चिड़ी से एक भैंस व एक कटड़ा चोरी।
8. 16-17 अगस्त की रात को गांव बहलबा से दो जगहों से तीन भैंस व एक कटड़ी चोरी।
9. 26-27 अगस्त की रात को गांव बहलबा से एक भैंस व दो कटड़ी तथा गांव घामड़ से एक भैंस व दो कटड़ी चोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें