फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजायब में पेयजल सप्लाई में नहीं मिली क्लोरीन, बैंसी के पशु अस्पताल पर लगा मिला ताला

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर तेल की गुणवत्ता जांचती टीम। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
जिला परिषद चेयरमैन सतीश भालौठ ने बुधवार को अधिकारियों के साथ ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पंपों और सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैंसी गांव के पशु अस्पताल में ताला लगा मिला, जबकि अजायब गांव के जलघर से लोगों को सप्लाई किए जा रहे पानी में क्लोरीन नहीं मिली। इस पर उन्होंने कहा कि पशु अस्पताल के मामले में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद अजायब जलघर के कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों की पेट्रोल और डीजल की मशीनों में मापतौल बिल्कुल सही मिला।
विज्ञापन

जिप चेयरमैन भालौठ ने डिप्टी सीईओ नरेंद्र धनखड़, डीएफएससी वरिंद्र सिंह, पार्षद जेपी भाली, मापतौल विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले जींद रोड पर गांव भगवतीपुर, चांदी, लाखनमाजरा व बैंसी के फिलिंग स्टेशन का दौरा किया, जहां सब सही मिला। इसके बाद टीम बैंसी के पशु अस्पताल पहुंची जहां हर तरफ गंदगी थी और अस्पताल के दरवाजे पर ताला जड़ा था। वहां अंकित मोबाइल नंबर पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। इस पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जाए।
इसके बाद टीम ने गांव अजायब के बाबा हंसाई नाथ पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। जब टीम ने गांव के जलघर से पानी सप्लाई में क्लोरीन की मात्रा जांच तो वह शून्य मिली। इसके बाद टीम ने पानी के सैंपल भेज जिन्हें लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मदीना में कैलाश फिलिंग स्टेशन और नांदल सर्विस स्टेशन की भी चेकिंग की गई लेकिन कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली।

गांव बैंसी के पशु अस्पताल का निरीक्षण करते जिला परिषद चेयरमैन सतीश भालौठ। - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें