रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार वंचित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रही है। गत 9 वर्षो के दौरान सरकार की नीतियों के फल स्वरूप 25 करोड़ व्यक्ति देश भर में गरीबी से बाहर निकले हैं।
वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजायब गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान लाभ पात्रों से वर्चुअली संवाद के दौरान यह बात कहीं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मजबूत व्यक्ति है, उन्होंने योजनाओं का पूरा लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए पारदर्शी योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के मकान पात्रों को दिए गए है। इनमें से लगभग 70 प्रतिशत मकान महिलाओं के नाम पंजीकरण होने से महिलाओं का सशक्तिकरण बढ़ा है। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि अजायब गांव की 30 वर्ष पुरानी जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए सरकार द्वारा 3 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस अवसर पर डीडीपीओ राजपाल चहल, डीआईओ डॉ. जितेंद्र मलिक, नायब तहसीलदार दीपक, कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजु हुड्डा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, राधा अहलावत, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, बीडीपीओ नरेंद्र धनखड़, सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुधीर कुमार समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।