फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमटी फायरिंग : अदालत ने मोनू डागर को वापस भेजा पंजाब की फरीदकोट जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। आईएमटी फायरिंग केस में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोनू डागर को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते वापस पंजाब की फरीदकोट जेल भेज दिया गया। उधर, फायरिंग के आरोपियों से मौके का मुआयना कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दो फरवरी को भाई-चारा ट्रक यूनियन प्रधान जितेन्द्र निवासी गांव बलियाणा ने शिकायत दी थी कि उसके पास 31 दिसंबर और 17 जनवरी को अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मोनू डागर बताया। बोला, वह बिश्नोई गैंग से है। उसे ट्रांसपोर्ट के कारोबार में हिस्सेदारी चाहिए। जितेंद्र ने मना कर दिया, इसके चलते दो फरवरी को चार बाइक सवार कार्यालय में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में कार्यालय का मुंशी और एक ट्रक ड्राइवर घायल हो गए थे। पुलिस ने मोनू डागर को पंजाब की फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। मामले में पुलिस अब तक डागर सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। डागर से पुलिस ने फरीदकोट जेल से वह मोबाइल फोन बरामद किया है, जिससे ट्रक यूनियन के प्रधान जितेंद्र को कॉल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें