फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईएमटी में बाइक फिसलने से गिरे कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। उत्तर प्रदेश के जिला इटावा के रहने वाले जिज्ञासु शर्मा की शनिवार सुबह 10 बजे बाइक फिसलने से गिरकर मौत हो गई। वह आईएमटी में नट-बोल्ट कंपनी में काम करते थे। रविवार दोपहर परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर इटावा रवाना हो गए।
कटरा बलसी निवासी अगम शर्मा ने बताया कि उनके भजीते जिज्ञासु (35) रोहतक की आईएमटी में स्थित नट-बोल्ट की माइक्रोन कंपनी में लैब इंचार्ज थे। दो साल की बेटी व पत्नी के साथ मस्तनाथ नगर में किराये पर रहते थे। शनिवार सुबह वह घर से बाइक पर ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला है कि आईएमटी में मोड़ पर अचानक कोई जानवर उनकी बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने में बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने उनको पीजीआई में दाखिल कराया जहां उनकी मौत हो गई।
रविवार को जिज्ञासु ने भाई सोनू के बयान पर कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें