फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चित्रकला व पोस्टर से दर्शाया मानसिक स्वास्थ्य का महत्व

विज्ञापन
21सीटीके06...चित्रकला व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाते
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय महाविद्यालय जसिया में बुधवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाते हुए अलग-अलग विषयों पर चित्र व पोस्टर बनाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दिनेश सिंह को उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच, योग व ध्यान जैसे मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष व प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा ने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए, उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहने व अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें