21सीटीके04...प्रतिभा खोज कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते विद्यार्थी। स्रोत : महाविद
रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति ने प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित कराया। यहां विद्यार्थियों ने मंच पर गायन, नृत्य, साहित्यिक, फाइन आर्ट व अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में युवा महोत्सव में होने वाली अनेक गतिविधियों के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। युवा महोत्सव एक ऐसा मंच है, जहां अपनी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इससे छात्रों का संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण कर उन्हें आगे तक ले जाने का मौका मिलता है। छात्रों ने गायन, नृत्य, साहित्यिक, फाइन आर्ट में शानदार प्रस्तुति की।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजल गुप्ता व डॉ. उन्मेष मिश्रा ने कहा कि सभी क्षेत्रों में छात्रों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू की जाएगी। इसमें लगभग 250 छात्र-छात्रांए शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने हिंदी कविता पाठ, सुविचार, हरियाणवी नृत्य, मिमक्री, श्लोक उचारण, एक्टिंग, हिंदी चुटकुले, गाने नृत्य से समारोह में समा बांध दिया। इस मौके पर डॉ. फूल सिंह यादव, डॉ. अंजू सिंगला, डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. सुनयना, डॉ. पिंकी यादव, डॉ. विनीत बाला मौजूद रहे।